PM मोदी ने किया सरोना, बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, सांसद बृजमोहन बोले- सरोना बनेगा रायपुर का सब-स्टेशन

PM Modi

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के सरोना, बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण हुआ।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और सरोना, बालोद तथा चांपा स्टेशनों का पुनर्विकास विकसित भारत की सोच को साकार करता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे यात्री दबाव को कम करने के लिए सरोना स्टेशन अब एक बड़े सब-स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में रेल आवागमन अधिक सुगम होगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत ने रेलवे तकनीक के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा’ विषय पर आयोजित ड्राइंग, निबंध, नृत्य और ‘सेल्फी विद स्टेशन’ प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories