भारत सरकार ने पाकिस्तानी अफसर को 24 घंटे में देश छोड़ने कहा

persona non grata

नई दिल्ली। भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में पद्स्थ एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत देश छोड़ने (persona non grata) को कहा गया है। हालांकि सरकार ने यह नहीं बताया है कि पाकिस्तानी अधिकारी कौन है और वह किस तरह की गतिविधियों में शामिल था।

विदेश मंत्रालय के बयान में लिखा है कि ‘’भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया: विदेश मंत्रालय (एमईए)’’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now