NSUI की बैठक में कांग्रेस भवन से PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

PCC chief Baij mobile

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज का NSUI की बैठक से मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता मोबाइल की तलाश में जुट गए। मोबाइल नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मोबाइल नहीं मिलने पर बैज ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि फोन शंकर नगर टर्निंग पॉइंट के पास कहीं खो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। PCC chief Baij mobile

दरअसल, रविवार को NSUI की प्रदेश कार्यकारिणि की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में NSUI कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पीसीसी दीपक बैज पहुंचे। बैठक में विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़े नेता मौजूद रहे। शिक्षा हमारा आधिकार, NSUI हमारी आवाज़!” यह बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान अचानक दीपक बैज का मोबाइल गायब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मीटिंग के बाद मेरा फोन खो गया। हो सकता है मैंने कहीं रख दिया हो, या किसी के हाथ लग गया हो। फोन में बहुत सारे कॉन्टेक्ट नंबर थे। लोकसभा चुनाव और कार्यक्रमों के फोटो व वीडियो भी थे। यह सिर्फ फोन की बात नहीं है, यह पूरे प्रदेश की सुरक्षा पर सवाल है। राजीव भवन में हमारे सलेक्टेड कार्यकर्ता ही थे, लेकिन संभव है कि भीड़ में कोई संदिग्ध घुस आया हो। फोन को बार-बार बंद और चालू किया जा रहा है, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने बैज के मोबाइल चोरी को लेकर कहा कि दीपक बैज बताएं, उनके मोबाइल में कौन से राज हैं, जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं। चोरी के पीछे उनका शक किस पर है, क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता पर है। दीपक बैज इसको बताएं।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories