पटना में बर्खास्त संविदाकर्मियों का हल्‍लाबोल, घेर लिया भाजपा दफ्तर, नड्डा की मीटिंग की जगह बदली

September 13, 2025 5:00 PM
Patna BJP Office Protest

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार में हैं और भाजपा नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक करना चाहते थे। वहीं नौकरी से बर्खास्त किए गए 8 हजार संविदाकर्मियों ने भाजपा का दफ्तर घेर लिया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेताओं ने पिछले दरवाजे से निकलने का फैसला किया और बैठक का स्थान बदल दिया गया। मीटिंग की जगह बदलकर स्टेट गेस्ट हाउस किया गया, वहां भी घेराव कर दिया गया।

आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद संविदाकर्मियों ने भाजपा का दफ्तर घेर लिया। भाजपा के कई दिग्गज नेता कार्यालय के अंदर थे। इन सब के बीच भाजपा कार्यालय के बाहर माहौल गर्म हो गया।

प्रदर्शन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने किया। वीर चंद पटेल मार्ग में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट के दोनों और सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्‍तियां और तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन किया गया। उनकी मांग है कि चुनाव से पहले बिहार सरकार इन्हें राज्य कर्मी का दर्जा दे, वेतन बढ़ाया जाए।

कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं। जिन सर्वेक्षण कर्मियों पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है उसे वापस लेने की मांग भी की जा रही है। 
 
सर्वेक्षण कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्वेक्षण कर्मियों ने कहा कि 16 अगस्त से हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बिहार सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और बार-बार हम पर कार्रवाई की धमकी देती है।

कई कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है, कई को बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इन सब के बीच विभाग की ओर से हम लोगों से बात भी नहीं किया गया। इसलिए हम लोगों की मांग है की फौरन सर्वेक्षण कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। हमलोगों में से जिन कर्मियों को बर्खास्त किया गया है, उन्हें फौरन बहाल किया जाए।

यह भी देखें :  घोषणाओं और शिलान्यास के जरिए 10वीं बार शपथ लेने के लिए प्रयास कर रहे नीतीश कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now