सुबह की इंडिगो की फ्लाइट रात तक नहीं आई, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

Raipur Airport

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज दोपहर इंडिगो एयरलाइंस (Indigo) की कई फ्लाइटों के लगातार लेट होने और कैंसिल होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाली फ्लाइटें तय समय पर न उड़ पाने से बड़ी संख्या में यात्री घंटों से एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की दोपहर की कुछ महत्वपूर्ण फ्लाइटें 3–4 घंटे से अधिक की देरी में हैं, जबकि कुछ उड़ानों के कैंसिल होने की बात भी सामने आ रही है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें समय पर फ्लाइट डिले की जानकारी नहीं दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती गई और हालात बिगड़ते गए।

एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। कई यात्रियों ने एयरलाइन पर आरोप लगाया है कि फ्लाइट डिले की सूचना समय पर नहीं दी गई और न तो वैकल्पिक व्यवस्था की पेशकश की गई। इसके अलावा लोगों में इस बात की भी नाराजगी थी कि एयरलाइन ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

कुछ यात्रियों ने कहा कि वे सुबह से एयरपोर्ट पर हैं, लेकिन अब तक उड़ान का कोई भरोसेमंद समय नहीं मिला है। इंतजार में बैठे यात्रियों में कई वरिष्ठ नागरिक, छोटे बच्चे और बिजनेस ट्रैवलर्स भी शामिल हैं, जिनकी योजनाएँ बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

हवाई सेवाओं में पिछले कुछ समय से देशभर में कई वजहों से देरी और रद्दीकरण बढ़ रहे हैं। इंडिगो बेड़े में तकनीकी जांच या अचानक पाए गए फॉल्ट के कारण उड़ानें अक्सर रोक दी जाती हैं। सुरक्षा नियमों के चलते ऐसी स्थिति में विमान उड़ान नहीं भर सकता।

इसके अलावा एयर लाइंस में क्रू स्टाफ की कमी, स्टाफ ड्यूटी आवर्स की लिमिट और ओवरलैपिंग शेड्यूल के कारण फ्लाइटें प्रभावित होती हैं।

नाराज यात्रियों ने इंडिगो से मांग की है कि फ्लाइट स्टेटस की पारदर्शी जानकारी दी जाए। देरी अधिक होने पर रिफंडे और रिशेड्यूलिंग आसानी से की जाए। साथ ही खाने-पीने और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें : लगातार तीसरे दिन फंसे इंडिगो के हजारों यात्री, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now