युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ राजीव भवन में फेंके गए पर्चे

November 29, 2025 2:39 PM
Youth Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में अंदरूनी विरोध एक बार फिर खुलकर सामने आया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस भवन राजीव भवन में विरोध स्वरूप पर्चे फेंके गए। इन पर्चों में संगठनात्मक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए साफ-साफ लिखा गया – युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो।

कांग्रेस भवन में अचानक फैले इन पर्चों ने संगठन में मचे असंतोष को उजागर कर दिया है। घटना के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की कार्यप्रणाली से नाराज़ हैं, जिसके चलते यह विरोध प्रकट किया गया।

इस मामले में युवा कांग्रेस या प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, इस मामले में कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोई विरोध नहीं है। विघ्नसंतोषी लोग भाजपा के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रच रहे हैं। युवा कांग्रेस बहुत एक्टिव है और उसी से भाजपा डर कर इस तरह की करतूतों को अंजाम दे रही है।

कांग्रेस भवन में पर्चा फेंके जाने की यह घटना न सिर्फ युवा कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को उजागर करती है, बल्कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक फैसलों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को सचिन पायलट ने क्यों कहा ‘वसूलीबाज’?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories