कवि बसंत दीवान की जयंती पर ‘हमारे समय की कविताएं’ का आयोजन

Basant Diwan

रायपुर। वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार स्वर्गीय बसंत दीवान की जयंती के अवसर पर निरंतर पहल पत्रिका की ओर से ‘हमारे समय की कविताएं’ शीर्षक से साहित्यिक आयोजन किया गया। एनआईटी परिसर के गोल्डन टावर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शहर सहित भिलाई और बिलासपुर के कई वरिष्ठ कवियों, साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. सुशील त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा रहे। आयोजन में उन वरिष्ठ कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्होंने स्व. बसंत दीवान के साथ साहित्यिक मंच साझा किया था।

इस दौरान रवि श्रीवास्तव, संतोष झांझी, मुमताज, श्वेता उपाध्याय, सतीश जायसवाल, अनु चक्रवर्ती, सुरेंद्र रावल, मीर अली मीर, नीलू मेघ, निकष परमार, मधु चतुर्वेदी, मीसम हैदरी, वंदना कुमार, आरव शुक्ला और इरफान सहित अन्य रचनाकारों ने कविताओं का पाठ किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बसंत दीवान के साहित्यिक योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल कवि ही नहीं, बल्कि एक कुशल फोटोग्राफर भी थे। उनकी कविताओं और तस्वीरों में संवेदना, प्रकृति और मानवीय जीवन की गहरी झलक मिलती थी।

वरिष्ठ कवियों ने उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। आयोजन के माध्यम से उनकी रचनात्मक विरासत और स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories