छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अफसरों का तबादला, रजनीश श्रीवास्तव बने नए रजिस्ट्रार जनरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अफसरों का आज तबादला किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर से यह आदेश निकला है। जिन तीन अफसरों का तबादला किया गया है, उसमें मनीष ठाकुर खुद भी शामिल हैं।

उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय की स्थापना में ट्रांसफर करते हुए रजिस्ट्रार जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर को उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (सतर्कता) बनाया गया है।

उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में सतर्कता एवं सूचना अधिकार के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे मंसूर अहमद के पास अब हाई कोर्ट में सूचना अधिकार के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी रहेगी।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories