छत्तीसगढ़ के हनी बग्गा को NSUI के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी का जिम्मा

July 21, 2025 3:16 PM

रायपुर। NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हनी बग्गा लगातार 2 सालों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव NSUI ने जीता। उसके बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को दिया है। NSUI HONEY BAGGA

राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझे दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह संगठन की जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories