नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जिस महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया था अब वो बिहार सरकार की नौकरी जॉइन नहीं करेंगी। डॉक्टर के भाई ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा है कि, ‘मेरी बहन ने नौकरी नहीं करने का पक्का इरादा कर लिया है। गौरतलब है कि नीतीश की इस हरकत के बाद यूपी के मंत्री संजय निषाद ने भी उक्त महिला को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
डॉक्टर नुसरत भाई ने एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में कहा कि मैं और मेरे परिवार के लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें बता रहे हैं कि गलती दूसरे की है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए।किसी और की वजह से नौकरी क्यों छोड़नी चाहिए। वो अभी मेंटल ट्रॉमा में चल रही हैं।’ नुसरत परवीन को 20 दिसंबर को नौकरी जॉइन करनी थी।
नकाब खींचे जाने के बाद नुसरत ने बिहार सरकार की नौकरी को कहा अलविदा
By आवेश तिवारी
December 17, 2025 1:44 PM











