NTA ने संसदीय समिति से कहा- ‘नहीं हुआ NEET पेपर लीक, सिस्टम हुआ था कम्प्रोमाइज’

द लेंस डेस्क। NEET-UG पेपर लीक मामले में संसदीय समिति की बैठक गरमागरम हो गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी कह रहें हैं कि परीक्षा का पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ, बल्कि सिस्टम कम्प्रोमाइज हुआ था लेकिन समिति के सदस्यों ने NTA के महानिदेशक से सवालों की बौछार कर दी, जिसका उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

NTA का बचाव- ‘शिक्षकों ने सवाल रटकर गेस पेपर बनाए’

NTA के शीर्ष अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया कि मराठी भाषा में प्रश्नपत्र अनुवाद करने वाले कुछ शिक्षकों ने सवाल याद कर लिए और उन्हें गेस पेपर के रूप में बाहर भेज दिया। NTA का दावा है की पेपर NTA के सिस्टम से लीक नहीं हुआ। कुछ लोगों ने प्रश्न रटकर छात्रों को उपलब्ध कराए। पूरा मामला CBI जांच के अधीन है।

सांसदों ने घेरा, NTA DG चुप

बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (समिति अध्यक्ष) ने इसे साफ तौर पर पेपर लीक बताया। वहीं भाजपा सांसदों ने उनका विरोध किया और कहा कि CBI जांच पूरी होने तक किसी को लीक कहने का अधिकार नहीं है। समिति के कई सदस्यों ने NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह से तीखे सवाल पूछे- अगर पेपर NTA सिस्टम से लीक नहीं हुआ तो बाहर कैसे आया? फिर परीक्षा रद्द करके दोबारा क्यों करानी पड़ी? NTA DG इन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

बैठक के दौरान हंगामा भी हुआ। भाजपा सांसद संबित पात्रा और रविशंकर प्रसाद ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया। समिति ने NTA को कुछ अहम सुझाव दिए:प्रश्नपत्र के 10 अलग-अलग सेट बनाए जाएं। इन्हें मिक्स करके अलग-अलग राज्यों में भेजा जाए। इससे लीक का असर एक राज्य तक सीमित रहेगा।

NEET परीक्षा का पूरा timeline

3 मई 2026: परीक्षा आयोजित (23 लाख छात्र शामिल)
7 मई: गड़बड़ी की सूचना
12 मई: परीक्षा रद्द
21 जून 2026: दोबारा परीक्षा

CBI की कार्रवाई- 11वीं गिरफ्तारी

CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर मनोज शिरुरे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए गेस पेपर खरीदा था। अब तक कुल 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। महाराष्ट्र से 7, राजस्थान से 3 हरियाणा से 1 |

CBI जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने गेस पेपर 5 लाख से 50 लाख रुपये तक बेचे। पहले टोकन मनी ली जाती थी, फिर रिजल्ट देखकर बाकी पैसे वसूले जाते थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET दोबारा परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और फर्जी टेलीग्राम चैनलों व सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। NEET पेपर लीक विवाद अभी भी थमा नहीं है। छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा बना हुआ है। CBI की जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। NTA पर सिस्टम को मजबूत बनाने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का दबाव बढ़ गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now