बीजापुर में गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

Naxal Encounter

बीजापुर। बीजापुर के आवापल्ली के मुर्दोण्डा इलाके में गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। जवानों को टार्गेट कर IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस ब्लास्ट में दो जवान मंटू नाथ, राजवीर चावड़ा घायल हो गए हैं। इलाज के लिए जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। Naxal Encounter Bijapur

जानकारी के अनुसार आवापल्ली के मुर्दोण्डा इलाके में रोड ओपनिंग ड्यूटी पर जवान गए हुए थे। यहां से वापस लौटते वक्त नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच CRPF के स्टेट हाइवे पर स्थित कैम्प के करीब कुछ देर तक मुठभेड़ भी हुई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 8 जुलाई को थाना आवापल्ली क्षेत्रांतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाए गए IED के विस्फोट से केरिपु 229 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। केरिपु 229 की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर निकली हुई थी। मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट होने से केरिपु के दो जवानों को चोटें आईं है । घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now