अब कांकेर में BSF कैंप में नक्सलियों का सरेंडर, जंगल से दो बस भरकर लाए गए माओवादी, कैंप हाई अलर्ट पर

October 15, 2025 5:57 PM
Naxal violence

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 100 से ज्यादा नक्सलियों के सरेंडर करने की चर्चा है। खबर है कि अंतागढ़ इलाके में डिवीजन कमेटी मेेंबर और टाॅप कमांडर राजू सलाम, प्रसाद और मीना सहित दर्जनों नक्सलियों ने कांकेर के अंतागढ़ स्थित कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण किया है।

हालांकि अभी तक फोर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

नक्सली कमांडर ने इलाके के बीएसएफ कैंप से संपर्क किया और सरेंडर की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद सभी नक्सलियों के जंगल से बाहर आने पर बस के जरिए कैंप तक लाया गया। करीब दो बस में ये नक्सली लाए गए हैं।

स्थानीय सूत्र बता रहे हैं कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या 100 से ज्यादा है। इस वजह से बीएसएफ कैंप हाई अलर्ट पर है।

जानकारी के अनुसार, राजू सलाम डिवीजनल कमेटी मेंबर कंपनी नंबर 5 का कमांडर था। वह रावघाट एरिया में सक्रिय था। राजू सलाम कांकेर में पिछले 20 साल में घटी सभी बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

बता दें कि बुधवार सुबह सुकमा में 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष हैं। इसके अलावा एक दिन पहले ही 6 करोड़ के इनामी और पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति ने 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र में सरेंडर किया था।

खबर अपडेट की जा रही है…

यह भी पढ़ें : नक्सलवाद को बड़ा झटका, सीसी सदस्य सोनू दादा उर्फ भूपति सहित 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 50 हथियार डाले

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories