महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत

NAGPUR BLAST महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कटोल तहसील के राउलगांव इलाके में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड नाम की कंपनी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह कंपनी खनन और औद्योगिक कामों के लिए डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बनाती है। पुलिस के अनुसार, धमाका सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुआ, जब फैक्ट्री में लगभग 32 मजदूर और 2 सुपरवाइजर काम कर रहे थे।

धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई, जिससे आसमान में काला धुआं उठता दिखा। कंक्रीट की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। घायलों को तुरंत नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है।

बचाव दल अभी भी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है। स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं। आगे मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now