‘फ्लाइट में मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ’ – महुआ मोइत्रा ने विमान में बदसलूकी का लगाया आरोप

Mahua Moitra

लेंस डेस्क। सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने दिल्ली यात्रा के दौरान विमान में कथित तौर पर हुई बदसलूकी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि वह संसदीय रक्षा स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली जा रही थीं और इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में सीट 1F पर बैठी थीं।

महुआ मोइत्रा के मुताबिक, उड़ान के दौरान 4-6 लोगों का एक समूह विमान में सवार हुआ और उन्हें घूरते हुए पीछे की सीटों की ओर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट लैंड होने के बाद और विमान के दरवाजे खुलने से पहले उन लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका वीडियो भी बनाया।

X पर पोस्ट करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा कि यह किसी “जनता के गुस्से” का मामला नहीं बल्कि सीधा उत्पीड़न है, जिसने विमान के भीतर उनकी सुरक्षा को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

महुआ मोइत्रा ने एयरलाइन इंडिगो से फ्लाइट क्रू की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, आरोपियों की पहचान उजागर करने और उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम माहन नायडू से भी मामले में कार्रवाई की अपील की है।

फिलहाल एयरलाइन या नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now