राजधानी में कुत्ते को खाना देने को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Murder

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को भोजन देने के विवाद से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान अनूपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ढाबा में काम करने वाले कुक और उसके एक साथी ने शिव प्रसाद के साथ मारपीट की। इस दौरान शिव के सीने में गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शिव प्रसाद को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मामले में कुक और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, लेकिन मारपीट के दौरान सीने पर लगी चोट जानलेवा साबित हुई।

धरसींवा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा किस तरह जानलेवा साबित हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : ननकी राम कंवर का अपनी ही सरकार पर फिर ‘चिट्ठी बम’, PWD चीफ इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, CBI जांच की मांग

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories