छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी

CG Vidhansabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने की 14 जुलाई  से शुरू होगा। मानसून सत्र 18 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस सत्र में 5 बैठकें होंगी। मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना को एक्स में पोस्ट कर जानकारी दी। डॉ. सिंह ने लिखा, ‘हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now