सोनिया गांधी का आज 79वां जन्मदिन, पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

December 9, 2025 12:27 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसद में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi)आज 79 वर्ष की हो गईं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शुभकामना संदेश दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।’

कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी को ‘विज़नरी नेता’ बताते हुए उनके योगदान को याद किया। पार्टी ने मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण अधिकार-आधारित कानूनों का श्रेय उन्हें दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘पिछड़े और वंचित वर्गों की मजबूत समर्थक श्रीमती सोनिया गांधी जी हर चुनौती का सामना हिम्मत, त्याग और निस्वार्थ भाव से करती रही हैं।’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उन्हें ‘हम सभी की गाइड’ बताते हुए लंबी उम्र की कामना की।

सोनिया गांधी ने लगभग दो दशक तक कांग्रेस की कमान संभाली और पार्टी के 138 साल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड बनाया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now