मास्टर्स लीग 8 मार्च को,सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेटर पहुंचे रायपुर

March 6, 2025 6:27 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 मार्च से इंटरनेशन मास्टर्स लीग का आगाज होने जा रहा है. इस लीग में शामिल होने आज इंडिया मास्टर और इंग्लैंड मास्टर की टीम रायपुर पहुंची.

इंडिया मास्टर की टीम की अगुवाई सचिन तेंदुलकर कर रहें हैं. इस टीम में सचिन के अलावा युवराज, यूसुफ, इरफ़ान जैसे दिग्गज सितारे भी खेलते दिखाई देंगे.आपको बतादें रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च को इंडिया मास्टर और वेस्टइंडीज मास्टर के बीच मैच खेला जाएगा. वही लीग मैच में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया भी खेलती नजर आएगी. रायपुर में लीग मैच के साथ सेमीफाइनल और फाइनल के मैच भी खेले जाएंगे.

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now