तमिलनाडु में एनडीए को बड़ा झटका, AIADMK में 30 विधायक बागी

नई दिल्ली। तमिलनाडु में एआईएडीएमके (AIADMK) के भीतर चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है। सी. वी. शन्मुगम के नेतृत्व वाले बागी गुट ने 30 विधायकों के साथ अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को समर्थन देने का ऐलान किया है। एनडीए के लिए यह बड़ा झटका है। यह बागी गुट आज मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर सकता है। तीन चौथाई सीटों के लिए बागी गुट को दो और विधायकों की जरूरत है।

शन्मुगम ने कहा कि एआईएडीएमके की राजनीति पिछले 53 वर्षों से डीएमके के विरोध पर आधारित रही है। उनके अनुसार, चुनाव के बाद डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके सरकार बनाने का प्रस्ताव सामने आया था, लेकिन पार्टी के अधिकांश नेताओं और विधायकों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि डीएमके से गठबंधन किया जाता, तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही खत्म हो जाता।

इसके बाद शन्मुगम गुट ने विजय की टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया, क्योंकि टीवीके चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। रिपोर्टों के अनुसार, एआईएडीएमके के भीतर बड़ी संख्या में विधायक टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में हैं, जबकि पार्टी प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी (EPS) इस कदम को लेकर अनिच्छुक बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में इस घटनाक्रम को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि टीवीके लगातार समर्थन जुटाकर सत्ता गठन की स्थिति मजबूत कर रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories