अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा- क्या कांग्रेस गुजरात में SIR से हारी?

लेंस डेस्क । गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को एसआईआर से जोड़ने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर के जरिए घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की ग्रामीण इलाकों में पहुंच नहीं है और उन्हें 2029 के चुनाव में हार के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाना चाहिए। शाह ने याद दिलाया कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 साल से कोई चुनाव नहीं जीत पाई है। पार्टी की आखिरी जीत 1985 में हुई थी।

गुजरात की कुल 104 सीटों में से भाजपा ने 90 सीटें हासिल कीं। गांधीनगर नगर निगम में भाजपा ने 44 में से 38 सीटें जीतीं और वोट शेयर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। आम आदमी पार्टी ने गांधीनगर की सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर जगह जमानत जब्त हो गई। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के उपचुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी जबकि भाजपा और सहयोगियों ने बड़ी जीत दर्ज की।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now