बारिश में अटल जी की तांबे की प्रतिमा सीमेंट में बदल गई, सब इंजीनियर सस्पेंड

Katghora

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा जिले की कटघोरा (Katghora) नगर पालिका में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रतिमा निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर नगर पालिका के उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के संचालनालय ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती, जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण परियोजना में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आई। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। यदि जांच में अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों या निर्माण एजेंसी की भूमिका भी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। सरकार की इस कार्रवाई को सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories