जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, आज दिल्ली में रिसेप्शन

लेंस डेस्क । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कल एक नई यात्रा शुरू हुई।” पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया। इससे पहले इस रिश्ते को लेकर कई अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

शादी की खबर की पुष्टि के बाद शनिवार को दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस डिनर में सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। मेहमानों की सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी न्योता भेजा गया है।

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से सितंबर 1994 में हुई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। उमर ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की बात कही थी। तलाक का मामला कई सालों तक अदालतों में चला। फैमिली कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले उनकी अर्जी खारिज कर दी थी।

आखिरकार जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर तलाक मंजूर कर दिया।तलाक के कुछ महीने बाद ही उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान कर दिया है।यह उनकी निजी जिंदगी का नया अध्याय है। राजनीतिक और मीडिया जगत में इस खबर को काफी चर्चा मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now