7 महीने में नक्सलवाद खत्म करने फाइनल ऑपरेशन के लिए LWE विंग की रायपुर में बैठक शुरू

LWE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में नक्सलवाद को लेकर एक बड़ी बैठक चल रही है। वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभाग की बैठक एक रिसॉर्ट में हो रही है, जिसमें 31 मार्च 2026 का लक्ष्य हासिल करने के लिए फाइनल ऑपरेशन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

इस बैठक में आईबी चीफ, एनआईए डायरेक्टर, CRPF, BSF, ITBP के डीजी और नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी शामिल हैं। कई राज्यों के गृह विभाग समेत नक्सल ऑपरेशन से जुडे आलाधिकारी भी शामिल हैं।

बैठक में रणनीति तैयार की जा रही है कि बारिश के खत्म होने के बाद ऑपरेशन को सभी राज्यों के बीच समन्वय बनाकर तेज करना है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान पर भी चर्चा हो रही है।

यह बैठक नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

वामपंथी अतिवाद प्रभाग भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत एक विभाग है, जिसे 2006 में वामपंथी अतिवाद की चुनौती से व्यापक रूप से निपटने के लिए स्थापित किया गया था।

यह प्रभाग प्रभावित राज्यों में सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लागू करता है, उनकी प्रगति पर नजर रखता है और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों द्वारा विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में समन्वय करता है।

यह भी पढ़ें : नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति पर रायपुर में अहम बैठक

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now