लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, किसी भी वक्त लाए जा सकते हैं दिल्ली  

April 2, 2025 12:46 PM

दिल्‍ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं, लेकिन आज उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई है। वह पटना में राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की देख रेख में हैं।

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

पिछले साल सितंबर महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी।  उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले सिंगापुर में 2022 में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे, लेकिन बढ़ती उम्र के चलते वे कुछ-कुछ बीमारियों से परेशान हैं। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।  

खबर अपडेट की जा रही है, अधिक जानकारी के लिए बने रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now