कानपुर लैंबोर्गिनी हादसा, तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

February 12, 2026 4:01 PM
Kanpur Lamborghini Accident Case

Kanpur Lamborghini Accident Case: कानपुर में 8 फरवरी को वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी से हुए हादसे का मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम को आज गुरुवार सुबह उनके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। DCP अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि हादसे के समय कार शिवम ही चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और उसे AJCM कोर्ट में पेश किया जहां वह बीमार नजर आया और उसके हाथ में वीगो लगा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ दिल्ली का एक फैमिली डॉक्टर भी मौजूद था। हादसे में लैंबोर्गिनी ने पहले एक ई-रिक्शा फिर बाइक सवार और राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे 6 लोग घायल हुए और कार सड़क किनारे खंभे से टकराई।

घटना के बाद वायरल वीडियो और गवाहों के बयानों से शिवम का नाम सामने आया लेकिन परिवार ने दावा किया कि कार ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था और शिवम बीमार पड़ गया था। पिता केके मिश्रा ने मीडिया से कहा कि बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था, जबकि पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच के आधार पर शिवम को ही ड्राइवर बताया। कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की सरेंडर अर्जी खारिज कर दी, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट में उसका नाम नहीं था और उसके बयान में गियरों की गिनती गलत पाई गई।

मामला सुर्खियों में आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और पुलिस ने 5 टीमें लगाकर छापेमारी की। शुरुआत में FIR अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई, लेकिन दबाव बढ़ने पर शिवम का नाम जोड़ा गया। एक घायल ने समझौता करने का दावा किया लेकिन पुलिस ने इसे नकार दिया। अब पुलिस रिमांड मांग रही है और जांच जारी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now