डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

Kalpana Verma & Deepak Tandon

रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के खिलाफ अब कानून का शिकंजा कसने लगा है। कोरबा की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक दीपक टंडन पर 28 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज है, जिसकी सुनवाई कटघोरा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रंजू वैष्णव की कोर्ट में हो रही है। 12 दिसंबर को उन्हें कोर्ट में पेश होना था।

दीपक टंडन हाल ही में डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग, शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। वहीं DSP कल्पना ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार, झूठ और एक सोची-समझी साजिश बताया है।

अब खुद दीपक और उनकी पत्नी बरखा टंडन पर वित्तीय आरोप लग रहे हैं। डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने बरखा टंडन पर 40 लाख के लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।

सूत्रों के अनुसार कोरबा कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद दीपक टंडन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें आज कोर्ट में उपस्थित होना था, वहीं पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद दीपक टंडन की कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। दीपक टंडन बड़ी मात्रा में कैश के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में बेड पर कैश बिखरा हुआ दिखाई देता है।

चैट में भी उसने कथित रूप से डीएसपी कल्पना वर्मा को भारी नगद देने का दावा किया था।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक की कोरबा में लक्ष्य इंटरप्राइजेस नाम की फर्म है, जो कोयले से जुड़ा कारोबार करती है।

पिछली सरकार के दौरान दीपक से जुड़े एक फर्म को शराब की बोतलों को धोने का ठेका भी मिला था। इसी कारण इस पूरे नेटवर्क पर अब जांच एजेंसियों की नजर है, क्योंकि कई कड़ियां एक बड़े आर्थिक खेल की ओर संकेत करती हैं।

इतना ही नहीं दीपक टंडन के बारे में यह बात कही जा रही है कि पहले किताब की दुकान चलाता था। फिलहाल वह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित वेलकम श्री होटल का संचालक है।

दीपक टंडन पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के आरोपों की भी जानकारी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : रायपुर के होटल कारोबारी ने DSP पर लगाए गंभीर आरोप, DSP ने बताया षड्यंत्र

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories