नई दिल्ली। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। JPSC परीक्षा में धांधली के आरोपों में नाम आने के बाद एल. खांग्याते ने 22 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।
इससे पहले CID ने उनसे लंबी पूछताछ की थी।झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच यह बड़ी खबर आई है। कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया था। एल. खांग्याते ने 22 जुलाई 2026 को इस्तीफा तब दिया था जब CID ने JPSC परीक्षा धांधली के मामले में छापेमारी की थी।
पूर्व चेयरमैन ने कहा था कि वे चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं।CID ने सोमवार को एल. खांग्याते से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई। साथ ही राज्य भर में 18 जगहों पर छापेमारी भी हुई थी।
एक अधिकारी के अनुसार, एल. खांग्याते सुबह करीब 11 बजे CID अधिकारियों के सामने पेश हुए और शाम करीब 6 बजे एजेंसी का ऑफिस छोड़कर चले गए। इस मामले में यह पूछताछ का चौथा दौर था।एल. खांग्याते जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली के मामले में मुख्य किरदार रहे थे। उन पर पहले से ब्लैकलिस्टेड कंपनी चुनने का आरोप है।
उन्होंने JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को चुना था।प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं।








