जसवंत क्लॉडियस करेंगे केन्या में कमेंट्री

June 21, 2025 5:39 PM
jaswant claudius

रायपुर| आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है |इसमें दुनियां के सभी महाद्वीपों की टीम भाग ले रही है, जिसमें भारत के लड़के और लड़कियों की टीम भी है | इस प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का आंखों देखा हाल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रसारित किया जाएगा | भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाने के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस को भी आमंत्रित किया गया है |


पुणे में 2023 में आयोजित रॉलबॉल विश्वकप ,2024 में आयोजित एशियाई रॉलबॉल विश्वकप के साथ ही 2023 में गोवा में सम्पन्न राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल रॉलबॉल खेल के मैचों का भी आंखों देखा हाल श्री क्लॉडियस सुना चुके हैं | आंखों देखा हाल सुनाने के पिछले 32 वर्षों के सफर में इसके पहले वे 6 अन्य खेलों टेनिस,तीरंदाजी, साइकिलपोलो, थ्रोबाल,रग्बी 07, कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की जीवंत कमेंट्री कर चुके हैं | साथ ही वे 09 अन्य खेलो के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं की टेलीविज़न के लिए लाइव कमेंट्री कर चुके हैं |

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now