IPL 2026: बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में होगा फाइनल, BCCI ने जारी किया प्लेऑफ शेड्यूल

IPL 2026

खेल डेस्क। बीसीसीआई ने IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फाइनल बेंगलुरु में कराने की योजना थी, लेकिन बाद में वेन्यू बदल दिया गया।

प्लेऑफ के मुकाबले दो अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। क्वालिफायर वन धर्मशाला में, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

BCCI के मुताबिक, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें बोर्ड के प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थीं। कर्नाटक के विधायक ने जनप्रतिनिधियों को IPL टिकट देने की मांग की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी विधायकों और सांसदों को टिकट देने की घोषणा की।
हालांकि BCCI और फ्रेंचाइजी इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे, जिसके चलते फाइनल को बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया।

31 मई को होने वाला खिताबी मुकाबला लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में आयोजित होगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था।

IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाने हैं, जिनमें 70 लीग मैच शामिल हैं। अब तक 48 मुकाबले हो चुके हैं। अंक तालिका में पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स सबसे नीचे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now