श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo विमान पोल से टकराया, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

श्रीनगर | श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह IndiGo की फ्लाइट के साथ उस वक्त हादसा हो गया, जब नवी मुंबई से पहुंचा विमान पार्किंग के दौरान एयरपोर्ट पर लगे VDGS पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे।

जानकारी के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E-225 (VT-NOG) सुबह करीब 9:02 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट के बे नंबर-6 पर पार्क की जा रही थी। इसी दौरान विमान का संपर्क Visual Docking Guidance System (VDGS) के पोल से हो गया।

टक्कर के बाद मौके पर हलचल मच गई। यात्रियों और चालक दल को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान को हालांकि नुकसान पहुंचा है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

फिलहाल हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। इस घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now