खेल डेस्क। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के तीसरे सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस विश्व कप में पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। जवाब में भारत 111 रन पर ऑलआउट हो गई। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 111 रन बना पाई।
पहले तीन मैचों में जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा एक बार फिर फेल हुए। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच कराया। ईशान किशन 0 और तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्कों यान्सेन ने 4 विकेट लिए। केशव महाराज ने 3 और बॉश ने 2 विकेट लिए।
इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।











