नेता प्रतिपक्ष पर संगठन के फैसले से नाराज रायपुर में कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी

May 1, 2025 12:31 PM
Revolt in Congress

रायपुर। रायपुर नगर निगम के कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों (Revolt in Congress) ने इस्तीफा दे दिया है। सभी पार्षद आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से नाराज थे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा की तो 5 पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नया नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले के तत्काल बाद 5 पार्षद पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू, उप नेता प्रतिपक्ष जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। पार्षद जय श्री नायक को कुछ दिनों पहले ही उप नेताप्रतिपक्ष बनाया गया था। आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आकाश तिवारी को उम्मीदवार नहीं बनाया था। पार्टी के विरोध में जाकर आकाश तिवारी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। इसके बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है। पहले भी आकाश तिवारी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं।

गौरतलब हो कि जिला कांग्रेस कमेटी ने संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया था। लेकिन,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा था।साहू समाज ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन भी किया था।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now