ईरान-इजराइल जंग में हूती विद्रोहियों की एंट्री, तेल अवीव से 100 किमी दूरी बेर्शेबा शहर में दागे 2 हजार मिसाइल

March 28, 2026 4:00 PM
Houthi movement

लेंस डेस्क। ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। अब इस संघर्ष में हूती विद्रोहियों (Houthi movement) की एंट्री का दावा किया जा रहा है। यह दावा इजराइली सेना के हवाले से द टाइम्स ऑफ इजराइल ने किया है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन से करीब 2000 किलोमीटर दूर इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई। हालांकि, इजराइली सेना का कहना है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने इस खतरे को हवा में ही नष्ट कर दिया।

इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यह पहली बार है जब मौजूदा जंग के दौरान यमन से इजराइल पर हमला हुआ है।

हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ले ली है। यह हमला पिछले एक महीने से जारी युद्ध के दौरान उनका पहला प्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है।

हूती समूह ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की। हूती विद्रोहियों ने कहा कि यह हमला लेबनान, ईरान और फलीस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है।

समूह ने स्पष्ट किया कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उनके ‘मकसद’ पूरे नहीं हो जाते और रेजिस्टेंस से जुड़े सभी मोर्चों पर हो रहे हमले बंद नहीं हो जाते।

हूती विद्रोही इससे पहले 2023 में भी हमले कर चुके हैं, लेकिन 2025 में इजराइल हमास सीजफायर के बाद स्थिति शांत हो गई थी। इस जंग में 28 दिनों बाद हुती विद्रोहियों की एंट्री ने जंग बढ़ने के संकेत दे दिए हैं।

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजराइल और मध्यपूर्व में अमेरिका के सैन्य अड्‌डे पर ईरान और उसके सहयोगियों की तरफ से हो रही कार्रवाई का असर अरब क्षेत्र में पड़ने लगा रहा है।

UAE में इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा गिरने से 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now