विवेकानंद विद्यापीठ में गुरु घासीदास जयंती समारोह 18 दिसंबर को

December 17, 2025 3:20 PM

रायपुर। रामकृष्ण परमहंस नगर, कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय ‘गुरु घासीदास: जीवन एवं संदेश’ रखा गया है, जिसमें गुरु घासीदास के सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक योगदान पर चर्चा होगी।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्वामी प्रपन्नानंद जी (संपादक, विवेक ज्योति, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम, रायपुर) उपस्थित रहेंगी। वक्ता के रूप में डॉ. ओमप्रकाश वर्मा (सचिव, विवेकानंद विद्यापीठ) और डॉ. बी. एल. सोनेकर (प्रोफेसर, अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर) अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और गुरु घासीदास के संदेशों को दर्शाया जाएगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now