छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश का ऐलान, अग्रवाल समाज ने जताया आभार

रायपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर Chhattisgarh में सरकारी अवकाश घोषित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा के ऐलान का अग्रवाल समाज ने स्वागत किया है। घोषणा के बाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

अग्रवाल समाज के महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि महाराजा अग्रसेन सेवा, सहयोग, समानता, सामाजिक समरसता और उद्यमिता के प्रतीक रहे हैं। ऐसे में उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा समाज के लिए खुशी और गौरव का विषय है।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के लिए पूरे अग्रवाल समाज की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज के सामाजिक योगदान और भूमिका के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

विजय अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को सम्मान देते हुए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाना समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज इस घोषणा के लिए उनका आभारी रहेगा।

इस मौके पर महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, अग्रसेन जयंती प्रभारी राजेश हैलीवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता और उदित अग्रवाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now