गाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पिता समेत तीन अन्य गिरफ्तार

Surya Chauhan

गाजियाबाद। उत्तीप्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान (Surya Chauhan) की हत्या के मुख्य आरोपी असद को रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय असद शहर छोड़कर भागने की कोशिश में था। वसुंधरा इलाके में घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शनिवार को ही असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई।

17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या 28 मई को हुई थी। पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया।

मामले में सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो में कथित तौर पर सूर्या को कई लोगों से घिरा हुआ देखा गया है। जांच में शामिल सूत्रों के मुताबिक, हमले से पहले आरोपी ने सूर्या से कथित रूप से कहा था, ‘क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं।’

खोड़ा पुलिस ने रविवार दोपहर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद का पिता नवाब, फरहान और आतिफ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में फरहान ने दावा किया कि नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। जांच एजेंसियां इस दावे की पुष्टि के लिए सबूत जुटा रही हैं।

मां ने मांगी असद के एनकाउंटर की पुष्टि

असद के एनकाउंटर की खबर के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें आरोपी के मारे जाने का प्रमाण दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील कुमार शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि मृतक की मां के खाते में भेज दी गई है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूर्या के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरआरएफ की तैनाती की गई है। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और नारेबाजी की। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उधर, मुठभेड़ के करीब 12 घंटे बाद असद के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए हैं और मकान पर ताला लगा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की साजिश, आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर में रंगदारी न मिलने पर होटल कारोबारी के बेटे को मारी गोली

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories