पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी होंगे बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त

भारत सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता Dinesh Trivedi को बांग्लादेश में अपना अगला उच्चायुक्त नियुक्त करने का फैसला किया है। indian express की एक रिपोर्ट के अनुसार यह नियुक्ति जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित की जाएगी। यह कदम दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा देने की कोशिशों के बीच आया है। दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद रह चुके हैं। वे रेल मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। उनके पास संसद में लगभग तीन दशक का अनुभव है। साल 2016 में उन्हें ‘उत्कृष्ट संसद सदस्य’ का पुरस्कार भी मिल चुका है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

त्रिवेदी छात्र राजनीति से शुरू करके कांग्रेस, जनता दल और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे। वर्ष 2021 में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। अब वे भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। इस नियुक्ति को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि हाल के सालों में बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त आमतौर पर विदेश सेवा के अधिकारी ही होता आया है। त्रिवेदी की जगह पर राजनीतिक नेता की नियुक्ति एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

पिछले उच्चायुक्त का तबादला

इससे पहले ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा 1994 बैच के IFS अधिकारी थे। वे सितंबर 2022 से इस पद पर थे। हाल ही में उन्हें बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।दोनों देशों के बीच संबंधों का नया दौरयह नियुक्ति फरवरी 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार बनने के बाद आई है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ भारत संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान दिल्ली आए थे। यह नई सरकार का दिल्ली का पहला उच्चस्तरीय राजनीतिक दौरा था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत नई सरकार के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ना चाहता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।

भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रमुख और पश्चिम बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर दिनेश त्रिवेदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त होने पर बधाई।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी त्रिवेदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘उनके पास शासन का अच्छा अनुभव है और वे नीतिगत मामलों में संतुलित नजरिया रखते हैं। इस समय जब भारत-बांग्लादेश संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं, मुझे विश्वास है कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।’

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हट गई थीं और तब से दिल्ली में हैं। नई बांग्लादेश सरकार भारत से हसीना और उनके पूर्व गृह मंत्री को प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति दोनों पड़ोसी देशों के बीच विश्वास बढ़ाने और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। औपचारिक घोषणा के बाद उनकी भूमिका और स्पष्ट हो जाएगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now