CM साय को ज्ञापन देने मैनपाट जा रहे पूर्व मंत्री भगत गिरफ्तार

Amarjeet Bhagat

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कमलेश्वरपुर थाने में रखा गया है। अमरजीत भगत मैनपाट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मैनपाट में भाजपा के तीन दिन से चल रहे ‘सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ का आज आखिरी दिन था। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इसी शिविर के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने अमरजीत भगत जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बता दें कि प्रशिक्षण शिविर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। अमरजीत यहां से विधायक थे, जो इस बार विधानसभा चुनाव हार गए थे। पहली बार यहां भाजपा जीती है।

अमरजीत भगत अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री सहित पूरे सरकार की मौजूदगी की वजह से उन्हें ज्ञापन देने जा रहे थे।

यह पढ़ें : कांग्रेस–भाजपा : वार–पलटवार, बयान युद्ध से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई

खबर अपडेट की जा रही है:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories