पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त की मौत, इलाज के दौरान एम्स में तोड़ा दम

Shekhar Dutt

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का बुधवार को एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 80 की उम्र में उनकी मौत हुई है। तबियत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।

शेखर दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1969 बैच के मध्यप्रदेश के अफसर थे। इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अधिकारी की भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी। 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्हें सेना पदक से नवाजा गया था। मध्यप्रदेश कैडर में सेवा के दौरान दत्त ने कई अहम विभागों में प्रमुख सचिव के तौर पर काम किया है। इसके बाद उन्हें केंद्र में स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया था। वे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में डीजी के तौर पर काम करते हुए 2003 में हैदराबाद में आयोजित एफ्रो एशियन गेम्स की भारत की मेजबानी कराई थी। वे देश के रक्षा सचिव भी रहे हैं। जुलाई २००७ में रिटायर होने के बाद उन्हें देश का राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार बनाया गया था। जनवरी 2010 में उन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया, जहां वे जून 2014 तक थे।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now