छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष बनवारी लाल का निधन

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार कराया जा रहा था।

बालको के अस्पताल में उपचार के बाद वे विगत दो दिनों से घर पर ही उपचार लाभ ले रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।

निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों ने उनकी मौत पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

स्व. अग्रवाल कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। पहली बार 1993 में जीत दर्ज करने के बाद दूसरी बार भी वे विधायक बने। 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बनने के बाद 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली विधानसभा में उपाध्यक्ष रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories