पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया से मिले पूर्व सीएम भूपेश, बोले- सरकार और अधिकारी ध्यान रखें समय बदलते देर नहीं लगती

June 19, 2025 4:14 PM
Ex CM Bhupesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा 16 जनवरी से जेल में बंद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवासी लखमा और कारोबारी विजय भाटिया से जेल में मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने कवासी लखमा के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहीं है। दोनों का स्वास्थ्य खराब है और कोर्ट की अनुमति के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। Ex CM Bhupesh

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और कारोबारी विजय भाटिया से मुलाकात कर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया दोनों से मैंने मुलाकात की। दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कवासी लखमा हार्ट का पेशेंट है। कोर्ट से आदेश लेने के बावजूद भी यहां जिला पुलिस द्वारा उनको पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका इलाज नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि विजय भाटिया उसका स्वास्थ्य पहले से खराब है। उसको एल्बो लगता है, जो केवल रामकृष्ण अस्पताल में इसकी सुविधा है। जब ईओडब्ल्यू ऑफिस में था तब भी उसको एल्बो चढ़ाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अभी उसको पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराने के कारण जो स्वास्थ्य सुविधाएं उसे मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है। इसका मतलब है कि सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही है। जो बेहद ही गलत है। सरकार में बैठे हुए लोगों और जो प्रशासन में बैठे हैं उनसे कहना चाहूंगा ‘आपके अधिकार में था गिरफ्तार करने का, गिरफ्तार कर लिया। सजा तो न्यायालय में होना है। लेकिन, जेल के अंदर भी व्यक्तिगत दुश्मन की तरह व्यवहार करना उचित नहीं है। समय बदलते देर नहीं लगता।‘

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से व्यवहार करना बिल्कुल ही गलत बात है। दोनों के स्वास्थ्य ठीक नहीं है। दोनों को स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। कोर्ट का आदेश देने के बाद भी उनको बल उपलब्ध नहीं कराना, जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। यह बिल्कुल ही अमानवीय है, निंदनीय है। कोर्ट में अपील करेंगे लेकिन यहां जो अधिकारी हैं बिल्कुल दुश्मन की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उसको जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह भी उपलब्ध नहीं कर सकते यह तो बेहद गलत बात है।

पूर्व सीएम ने कहा कि शुरू दिन से 3 साल से यही चल रहा है। हर आदमी को यही कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल के खिलाफ बोल दो। दिल्ली से लेकर यहां तक सारा षड्यंत्र यही चल रहा है।

यह भी पढ़ें : झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, रांची लेकर जाएगी टीम

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories