अब हैदराबाद फुकेट एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

July 19, 2025 1:11 PM
air india express flight EMERGENCY LANDING

द लेंस डेस्क। हैदराबाद से फुकेट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ समय बाद ही वापस हैदराबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग ( FLIGHT EMERGENCY LANDING ) करानी पड़ी। यह घटना आज सुबह 19 जुलाई को हुई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार यह फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (HYD) से थाईलैंड के फुकेट (HKT) के लिए रवाना हुई थी। जिसका उड़ान भरने का समय 6: 20 मिनट था और अपने तय समय से 20 मिनट बाद उड़ान भरी थी करीबन 6 :40 मिनट पर टेकऑफ किया और 11. 45 तक फुकेट पहुंचना था लेकिन फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मीडिया को बताया कि तकनीकी जांच और मंजूरी के बाद विमान ने अपनी सामान्य उड़ानें फिर से शुरू कीं हैं। फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

एक हफ्ते पहले भी हुई थी घटना

एक हफ्ते पहले दिल्ली से इंफाल जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-5118 को तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ के कुछ समय बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान सुबह 10:25 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से रवाना हुआ था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते सुबह 11:16 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली में वापस उतर गया। विमान की अनिवार्य तकनीकी जांच के बाद, यह दोपहर 12:30 बजे दोबारा उड़ान भरा और दोपहर 2:53 बजे इंफाल पहुंचा, जो कि इसके निर्धारित आगमन समय 1:10 बजे से काफी विलंबित था। एयरलाइन ने बताया कि विमान ने सभी आवश्यक जांच पूरी की और उसके बाद यात्रा फिर से शुरू की। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद व्यक्त किया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories