रायपुर के टोर में किसानों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस ने किया बल प्रयोग

June 3, 2025 5:38 PM
Formers Protest

रायपुर। राजधानी रायपुर के टोर गांव के किसोनों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने 220 KV की ट्रांसमिशन लाइम टावर के काम का विरोध किया है। इसके विरोध में किसान धरने पर बैठ गए। घंटों तक किसान धरने पर बैठे रहे। इसके बाद किसानों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।  पूरा मामला विधानसभा थाना और सिलियारी पुलिस चौकी के बीच का है। Formers Protest

किसानों का आरोप है कि किसानों को बिना नोटिस दिए उनकी जमींनों पर टावर लगाए जा रहे थे। बिना किसी को सूचना दिए उनकी जमीन पर टावर लगाए जा रहें हैं। यहां तक कि नोटिस और मुआवजे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस पर भी किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बल पूर्वक हटाया जा रहा है। हमारी जमीनों पर जबरन टावर लगाने का काम किया जा रहा है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now