नहीं रही मशहूर गायिका आशा भोसले

लेंस न्यूज। दिग्गज गायिका आशा भोसले Asha Bhosle का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनका 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। अपनी मधुर आवाज से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा भोसले का आज निधन हो गया। सीने में संक्रमण के कारण आशा भोसले को शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की सूचना दी। आशा भोसले के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत, गायन जगत और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि उनकी मां और दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले के अंग तेजी से काम करना बंद कर रहे थे, जिसके कारण उनका निधन हुआ। आशा भोसले को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल में अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा। आनंद भोसले ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे किया जाएगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now