शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ EOW ने पेश किया पूरक चालान

Sharab Ghotala

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने पांचवां पूरक चालान पेश किया है। EOW के अफसर चालान लेकर स्पेशल कोर्ट पहुंचे हैं। ये चालान 2100 पेजों का है। आबकारी विभाग में तत्कालीन समय में पदस्थ करीब 28 अफसरों के खिलाफ यह चालान पेश किया गया है। आबकारी अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आने वाले दिनों में आरोपी अधिकारियों को कोर्ट में पेश होना होगा। हालांकि जज की अनुपस्थिति के कारण चालान पर सुनवाई नहीं हो सकी अब सोमवार को चालान पर सुनवाई होगी।

पेश होने वाले आबकारी अधिकारियो में गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, अलेख राम सिदार, प्रकाश पाल, ए. के. सिंह, आशीष कोसम, जे. आर. मण्डावी, राजेश जयसवाल, जी. एस. नुखटी, जे. आर. पैकरा, देवलाल वैद्य, ए. के. अनंत, वेदराम लहरे, एल.एल. ध्रुव, जनार्दन कोरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन, अरविंद कुमार पाटले, प्रमोद कुमार नेताम, राम कृष्णा मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप भिंग, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनीक, मोहित कुमार जायसवाल, नीलू नोतानी और मंजू कसेर का नाम शामिल हैं।

बता दें कि EOW ने बीते दिनों पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ भी चालान पेश किया था। इसमें आबकारी मंत्री को सिंडिकेट से मिलने वाले पैसों के बारे में बताया गया है। साथ ही लखमा द्वारा पैसों का उपयोग कांग्रेस भवन बनाने और अपने बेटे हरीश लखमा और अपने लिए एक आलीशान बंगला बनाने में उपयोग किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now