कांकेर में माओवादियों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, रुक- रुक कर फायरिंग जारी

June 20, 2025 2:36 PM
Naxal

कांकेर। कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रूक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। एक महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। हालांकि, महिला नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। Naxal

मिली जानकारी के अनुसार, थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से रुक- रुक कर फायरिंग जारी है। साथ ही सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। महिला नक्सली का शव लेकर कुछ जवान वापस आये हैं। बाकि जवान अभी भी इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। माओवादियों की सूचना के आधार पर DRG और CRPF के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था।

छोटेबेठिया इलाके में 2024 में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान में 29 नक्सली मारे गए थे।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories