चुनाव आयोग ने बंगाल में मुख्य सचिव, गृह सचिव बदल दिए

ECI

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव के रूप में दुष्यंत नरियाला की नियुक्ति का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग ने रविवार रात को राज्य सरकार को एक पत्र भेजा, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के पद पर दुष्यंत नरियाला (आईएएस, 1993 बैच) को तत्काल नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले यह पद नंदिनी चक्रवर्त के पास था, जिन्हें 31 दिसंबर 2025 को नियुक्त किया गया था।

इसके अलावा, आयोग ने संघमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। इससे पहले यह पद जगदीश प्रसाद मीणा के पास था। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है और इस आधार पर इन अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति का फैसला लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now