अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में शुरू हुई सीटी एंजियोग्राफी की अत्याधुनिक सुविधा

रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय,(Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital) रायपुर में अब सीटी एंजियोग्राफी की अत्याधुनिक जांच सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा से हृदय, मस्तिष्क, पेट, फेफड़े, हाथ-पैर की रक्त वाहिकाओं की सटीक जांच हो सकेगी। यह नॉन-इनवेसिव तरीके से होती है, जिसमें कैथेटर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। पिछले सप्ताह ही 29 मरीजों की जांच की गई, जिससे उन्हें समय पर सही इलाज मिल सका।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह जांच हृदय की ब्लॉकेज, ब्रेन में स्ट्रोक या एन्यूरिज्म, पेट और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का जल्दी पता लगाने में मदद करती है। जांच सिर्फ 15-20 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती। बीपीएल और 60 वर्ष से ऊपर के मरीजों के लिए यह जांच पूरी तरह मुफ्त है, जबकि एपीएल मरीजों को ओपीडी में सीटी स्कैन 1000 रुपये और एमआरआई 2000 रुपये में मिलती है। भर्ती मरीजों को ये जांचें मुफ्त हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे ने बताया कि आधुनिक सीटी मशीन और प्रेशर इंजेक्टर से जांचें सुरक्षित और तेजी से हो रही हैं। इससे पारंपरिक एंजियोग्राफी की तुलना में रिकवरी जल्दी होती है और मरीज को कम असुविधा होती है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories