पत्नी और बेटी की हत्या कर बर्खास्त पुलिसकर्मी पहुंच गया थाने, सरेंडर कर कहा – मां-बेटी टॉर्चर कर रहे थे, इसलिए मार डाला

April 1, 2026 6:16 PM
Double Murder

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने दोहरे हत्याकांड (Double Murder) पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी  से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जिसने बुधवार सुबह करीब 7 बजे इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीओपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के अपनी सौतेली बेटी के किसी युवक से संबंधों को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बुधवार को इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने पहले बेटी पर हमला किया, फिर बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इस IAS के नाम पर मंत्रालय के गेट बुलाकर अस्पतालों से वसूली की हो रही थी कोशिश

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now